Bihar Board 10th 1st Division Scholarship 2025: प्रिय स्टुडेंट्स, अगर अपने कक्षा 10वीं की परीक्षा पास कर ली है तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है।बिहार सरकार ने सभी 10वीं पास 1st और 2nd डिविजन के छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृति देने कि ऐलान किया है।इस आर्टिकल में हम बिहार सरकार द्वारा दी जाने वाली टॉप छात्रवृत्ति योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इस आप आर्टिकल को ध्यानपूर्वक शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें.. और इस छात्रवृति योजना का लाभ उठाए। तो चलिए जानते हैं विस्तार से…
Bihar Board 10th 1st Division Scholarship 2025 – Overview
Article Name | Bihar Board 10th 1st Division Scholarship 2025 |
Board Name | Bihar School Examination Board(BSEB), Patna |
Article Type | Scholarship |
Department Name | Education Department – Government of Bihar |
Class | Matric |
Scholarship | 1st Division ₹10,000 / 2nd Division ₹8,000 |
Application Mode | Online |
Official Website | medhasoft.bih.nic.in |

Bihar Board 10th 1st Division Scholarship 2025 क्या है?
बिहार बोर्ड 10वीं पास छात्रवृति योजना एक सरकारी योजना है, जिसके तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से प्रथम श्रेणी (1st Division) से 10वीं पास करने वाले छात्रों को 10,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है और वहीं ( 2nd Division) से 10वीं पास करने वाले छात्रों 8,000 रुपए कि छात्रवृति दी जाती हैं। यह योजना बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जाती है, जिसका मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

Bihar Board 10th 1st Division Scholarship 2025 का उद्देश्य
बिहार बोर्ड 10वीं पास छात्रवृति योजना का मुख्य उद्देश्य है कि बिहार के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उनके शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना है। यह विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता योजना है, जिससे वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।
Bihar Board 10th 1st Division Scholarship Last Date
Event | Date |
Bihar Board 10th 1st Division Scholarship 2025 Online Start Date | Available Soon… |
Bihar Board 10th 1st Division Scholarship 2025 Online Last Date | Available Soon…. |
Mode of Application | Online |

Bihar Board 10th 1st Division Scholarship 2025 का लाभ किसे मिलेगा?
योजना का नाम | लाभुक छात्र/छात्रा की Category | पात्रता | प्रोत्साहन राशी |
मुख्यमंत्री बलिका प्रोत्साहन योजना | सामान्य वर्ग एवं पिछड़ा (BC-2)वर्ग की बालिका | मैट्रिक प्रथम श्रेणी से पास होने पर | रु. 10,000/- |
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना | उच्च जाति (अल्पसंख्यक सहित) बालक | मैट्रिक प्रथम श्रेणी से पास होने पर | रु. 10,000/- |
मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (अल्पसंख्यक) | अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, इसाई , सिख, बौध्द , जैन , पारसी) / भाषाई अल्पसंख्यक (बंगला) के छात्र/छात्राओं के लिए | मैट्रिक प्रथम श्रेणी से पास होने पर | रु. 10,000/- |
मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग | मेधावृति योजना पिछड़ा वर्ग कोटि बालक | मैट्रिक प्रथम श्रेणी से पास होने पर | रु. 10,000/- |
मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना | अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि के बालिका/ बालक | मैट्रिक प्रथम श्रेणी से पास होने पर | रु. 10,000/- |
मुख्यमंत्री अनु.जाति एवं अनु.जनजाति मेधावृति योजना | अनु.जाति एवं अनु. जनजाति वर्ग के बालिका / बालक | मैट्रिक प्रथम/द्वितीय श्रेणी से पास होने पर | रु. 10,000/- , रु. 8,000/- |
Bihar Board 10th 1st Division Scholarship 2025 : Required Documents
- मैट्रिक परीक्षा का अंक पत्र
- एडमिट कार्ड
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक की कॉपी
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- वार्षिक आय प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Bihar Board 10th 1st Division Scholarship Apply Online
Step 1 इस छात्रवृति योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिशियल वेबसाइट medhasoft.bih.nic.in पर जाना होगा जिसका Direct Link आपको नीचे मिल जाएगा.
Step 2 उसके बाद होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री बालक / बालिका (10th Passed)प्रोत्साहन योजना के सेक्शन में Apply For Online 2025 का लिंक देखने को मिलेगा. उस लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 उस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा.
जहां से आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा रजिस्ट्रेशन कर लेने के बाद आपको इसका Login Id & Password मिलेगा.
Step 4 अब पुनः Login Id & Password माध्यम से आप Login करके इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Step 5 अब आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
Step 6 उसके बाद माँगे गए सभी डॉक्युमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
Step 7 अब अंत में सभी जानकारी को जाँच कर लें और फॉर्म सबमिट करें।
Step 8 भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की रसीद को डाउनलोड कर लें या प्रिंट आउट निकाल लें।
Bihar Board 10th 1st Division Scholarship: Quick Links
For Online Apply | Coming Soon (Link Active Soon) |
Official Website | medhasoft.bih.nic.in |