आज इस पोस्ट में हम आपको Week Days Name / दिनों के नाम के बारे में बताएंगे. छोटे बच्चों के लिए यह पोस्ट बेहद महत्वपूर्ण है. सप्ताह में 7 दिन होते हैं, इन सभी सातों दिनों को अलग-अलग नामों से जाना जाता है.
Week Days Name in Hindi and English
Days Name In English | Days Name In Hindi | |
Monday | सोमवार | Somvar |
Tuesday | मंगलवार | Mangalwar |
Wednesday | बुधवार | Budhwar |
Thursday | गुरुवार | Guruwar |
Friday | शुक्रवार | Shukrawar |
Saturday | शनिवार | Shaniwar, Shanivar |
Sunday | रविवार | Raviwar |
दिनों के नाम
आपने ऊपर सप्ताह के दिनों को हिंदी और इंग्लिश में क्या कहा जाता है यह जाना अब हम सप्ताह के प्रत्येक दिन के महत्व को पढेंगे.
हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह के 7 दिनों का अलग-अलग महत्व है.
Monday / सोमवार:- हिंदू धर्म की मान्यता अनुसार सोमवार का दिन चंद्रमा ग्रह के नाम पर रखा गया है. यह भगवान शिव का दिन माना जाता है. इसी से सप्ताह की शुरुआत होती है. इसे सप्ताह का पहला दिन कहा जाता है.
Tuesday / मंगलवार:- यह सप्ताह का दूसरा दिन है. इसका नाम मंगल ग्रह के नाम पर रखा गया है. हिंदू धर्म इस दिन को भगवान हनुमान जी का दिन मानते हैं.
Wednesday / बुधवार:- बुधवार सप्ताह का तीसरा दिन होता है. इस दिन का नाम बुध ग्रह के नाम पर रखा गया है. इस दिन को भगवान गणेश जी का दिन माना जाता है.
Thursday / गुरुवार:- यह सप्ताह का चौथा दिन है. इसका नाम बृहस्पति ग्रह के नाम पर रखा गया है. यह भगवान विष्णु का दिन माना जाता है.
Friday / शुक्रवार:- यह सप्ताह का पांचवा दिन है. यह शुक्र ग्रह के नाम पर रखा गया है. इस दिन को मुस्लिम धर्म के लोग महत्वपूर्ण मानते हैं.
Saturday / शनिवार:- यह सप्ताह का छठा दिन है. शनि ग्रह के नाम पर इसका नाम रखा गया है.
Sunday / रविवार:- यह सप्ताह का अंतिम अर्थात सातवां दिन होता है सूर्य भगवान के नाम पर इसका नाम रखा गया है पूरे विश्व में इस दिन छुट्टी रहती हैं